Home / Uncategorized / पूर्वांचल का गौरव: संजय सिंह ‘बबलू’ बने एशियाई बीच गेम्स 2026 के “चीफ द मिशन”

पूर्वांचल का गौरव: संजय सिंह ‘बबलू’ बने एशियाई बीच गेम्स 2026 के “चीफ द मिशन”

पूर्वाचल राज्य
वाराणसी। पूर्वांचल के लिए गर्व का क्षण है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ को छठे एशियाई बीच गेम्स सान्या 2026 के लिए “चीफ द मिशन” नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित खेल आयोजन 22 से 30 अप्रैल 2026 तक चीन में आयोजित होगा, जिसमें वे भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।
वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वांचल से यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी या पदाधिकारी को इस स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इससे न केवल कुश्ती बल्कि पूरे खेल जगत में क्षेत्र का मान बढ़ा है।
संजय सिंह ‘बबलू’ की इस उपलब्धि से पूर्वांचल के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह, सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरख यादव, सचिव राजकुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव रणवीर यादव सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी शामिल रहे।
खेल जगत में इस उपलब्धि को नई प्रेरणा और अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *