Home / Uncategorized / आग से किसान का भारी नुकसान, फायर ब्रिगेड की देरी ने बढ़ाई चिंता

आग से किसान का भारी नुकसान, फायर ब्रिगेड की देरी ने बढ़ाई चिंता

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

क्षेत्र के मोलनापुर ग्राम सभा और कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव बंदरगाह के पास मंगलवार को भीषण आग की दो घटनाएं सामने आईं, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
मोलनापुर में किसान अमरनाथ दुबे के खेत में अचानक आग लग गई। इस आग में लगभग 10 क्विंटल गेहूं और करीब 10 क्विंटल भूसा जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने सराहनीय पहल करते हुए अपने घरों के समरसेबल पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
इसी बीच कैथी मार्कण्डेय महादेव बंदरगाह के पास झुरमुट में भी भीषण आग लग गई, जिसे दमकल टीम ने समय पर पहुंचकर बुझाया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कैथी कब्रिस्तान में भी इसी तरह की आग लगी थी।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की कमी और संसाधनों की अनुपलब्धता को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की सुविधा उपलब्ध होती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं लेखपाल कृष्ण यादव ने जांच कर किसान को शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इस पूरी घटना में जहां एक ओर प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं, अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या संज्ञान लेता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *