वाराणसी,पूर्वांचल राज्य। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ साइंस के सेमिनार परिसर में “खुशी की उड़ान” संस्था के छठवें स्थापना दिवस वाराणसी के कुलदीप कनौजिया जो की काशी रक्तवीर के नाम से भी जाने जाते हैं जिनके द्वारा समाज में नेक कार्य किया जा रहे हैं ऐसे कार्यों को देखते हुए उन्हें खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की अधिवक्ता अध्यक्ष सारिका दुबे,श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर आदरणीय सचिन सनातनी, तथा राव आईएएस के संचालक अजीत श्रीवास्तव जी के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। कुलदीप कन्नौजिया ने बताया कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं,बल्कि उन सभी साथियों,मित्रों,परिवारजनों व रक्तदाताओ का है जिन्होंने सामाजिक कार्यों में उनका भरपूर साथ देते है जो मानवता की सेवा में निरंतर योगदान दे रहे हैं। आगामी समय में भी मैं समाजसेवा और रक्तदान के इस संकल्प को और मजबूत करने का प्रयास करता रहूँगा।
समाजसेवी कुलदीप को खुशी राष्ट्र प्रेरणा सम्मान से किया गया सम्मानित










