शादी से लौटते समय हादसा हुआ
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / जखीरा ।
घुघली थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-घुघली मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से घुघली सी एच सी भेजी ।
जानकारी के अनुसार मठिया निवासी पुनीता, पत्नी चंद्रेश्वर प्रजापति, सोमवार को अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। मंगलवार को वह अपने पति के साथ बाइक से घुघली बुजुर्ग से वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वे मंगलपुर पटखौली ढाले के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार की चपेट में आ गई हादसे में पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










