चंदौली जनपद के धानापुर अमर वीर इंटर कॉलेज की छात्रा नौशाबा इरफान ने जिले में पांचवा स्थान लाकर विद्यालय का ही नाम नहीं बल्कि अपने गांव धानापुर का भी नाम रोशन किया है इंटर कॉलेज की छात्रा ने 89% लाकर अपने विद्यालय और गांव का भी नाम रोशन किया है इनके पिता इरफान अली जूनियर हाई स्कूल विद्यालय में कार्यरत है और उनकी माता गुलशन आरा घर में हाउसवाइफ का काम करती है नौशाबा इरफान ने बिना ट्यूशन के इंटरमीडिएट में 89% लाकर विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव धानापुर का भी नाम रोशन किया है घर में पूरा खुशियों का माहौल रहा उनके माता-पिता बच्ची को माला फूल पहनाकर मिठाईयां खिलाकर खुशियां मनाई इसके साथ गांव के लोगों ने भी इकट्ठा होकर बच्ची को मिठाईयां खिलाई इसी के साथ नौशाबा इरफान से बात करने पर उन्होंने आगे की पढ़ाई के बारे में बताया कि आगे चलकर वह यूपीएससी आईएएस की तैयारी करेगी और यही उनकी आखिरी इच्छा है की आईएएस पीसीएस बनकर देश की सेवा करें इसी के साथ घर में खुशियों का माहौल रहा
अमर वीर इंटर कॉलेज की छात्रा नौशाबा इरफान जिले में पांचवा स्थान लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन










