Home / Uncategorized / डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के रासेयो के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया शिशुओं के पोषण आहार द्वारा स्वस्थ रहने का सन्देश

डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के रासेयो के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया शिशुओं के पोषण आहार द्वारा स्वस्थ रहने का सन्देश

पुर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज कंपोजिट विद्यालय, गोसाईपुर मोहांव, वाराणसी में एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर मोहांव, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय समुदाय को माताओं और बच्चों के पोषण, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में गर्भवती महिलाओं के लिए उचित आहार, नवजात शिशुओं की देखभाल, स्तनपान के महत्व तथा जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों को सरल एवं प्रभावी ढंग से दिखाया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही पोषण और जागरूकता से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। कॉलेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे विद्यार्थी न केवल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन कर रहे हैं। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।” कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *