Home / Uncategorized / पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, वॉलीबॉल एवं कबड्डी में रहा नरही का दबदबा

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, वॉलीबॉल एवं कबड्डी में रहा नरही का दबदबा

‘फेफना खेल महोत्सव’ क्लस्टर तीन का आगाज
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। ‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ के क्लस्टर तीन का आगाज बुधवार को श्री अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज, चौरा के खेल मैदान पर हुआ। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी संग जननायक चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में फेफना खेल महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि युवा खेल प्रतिभाओं को मंच देने वाला यह महोत्सव अभूतपूर्व है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता को पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। जहां पहले सेमीफाइनल में चौरा ने सलेमपुर को 21-16 से एवं दूसरे सेमीफाइनल में कबड्डी संघ नरही ने कथरिया को 26-14 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं रोमांचक खिताबी मुकाबले में नरही ने चौरा को से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका कबड्डी के फाइनल में नरही ने चौरा इंटर कॉलेज को 25-11 से पराजित कर खिताब अपने नाम अपने किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कंपोजिट विद्यालय दरियापुर ने अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज को 22-14 से पराजित कर फाइनल अपने नाम किया। सीनियर बालक एवं सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित की जाएगी। जूनियर बालक क्रिकेट में अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज ने पिपरा को 2 रन एवं दौलतपुर विद्यालय ने चौरा को 29 रन से पराजित किया।

वॉलीबॉल जूनियर बालक व बालिका में नरही विजेता

बलिया। फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर तीन की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। जहां जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में नरही की टीम का दबदबा रहा। जूनियर बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नरही ने बड़काखेत को 25-22, 25-20 से पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में वॉलीबॉल संघ नरही ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही को 25-19, 25-17 से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में नरही ने बैरिया को 25-18, 25-21 से पराजित कर फाइनल जीता। सीनियर बालक वॉलीबॉल वर्ग के खिताबी मुकाबले सहित फुटबॉल, सीनियर क्रिकेट और सीनियर एथलेटिक्स की प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित होगी।
निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, कवीन्द्र यादव, संजय पांडे, अभय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, अवनीश राय, यशवंत राय, सचिन उपाध्याय राघवेंद्र, राहुल राय आदि ने निभाई। इस दौरान चंद्रेश्वर सिंह, विनोद सिंह, अनिल सिंह, बबलू सिंह, विनायक सिंह, भरत राय, प्रशांत राय, अवधेश सिंह, शेषनाथ सिंह, गुलाब उपाध्याय, मंटू उपाध्याय, लड्डू सिंह, पुजारी सिंह, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, डॉ विश्वकर्मा शर्मा, लाल जी, विद्या मिश्रा, अंजनी राय, नंदलाल सिंह, उमेश सिंह, अजय सिंह, गिरिगेश राय, सौरभ सिंह रानू, अम्बुज राय, सोनू सिंह, स्नेही राम, रबींद्र राम, शिवदयाल यादव, नीरज पटेल, मकबूल अहमद, लायन सिंह, वीरेंद्र यादव, रोहित राजभर, हरेंद्र राजभर, मनोज सिंह, श्रवण सिंह, विद्याधर उपाध्याय, अभिषेक राम, जयनारायण यादव, कमलेश सिंह, विनोद राम आदि उपस्थित रहे। समस्त आगंतुकों का स्वागत पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *