Home / Uncategorized / NEET पेपर लीक के खिलाफ बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

NEET पेपर लीक के खिलाफ बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

लगाए सरकार विरोधी नारे, बोले इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री।

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

नीट 2026 प्रश्न पत्र के लिक मामले को लेकर NSUI BHU इकाई ने शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमबी तिराहा पर विरोध प्रदर्शन किया, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एन टी ए तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि निट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार प्रश्न पत्र लीक होने से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जबकि पैसे के दम पर कुछ लोगों को अनुचित लाभ मिल रहा है इस दौरान छात्रों ने शिक्षा बेचना बंद करो और 30 लाख में सीट बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था को धीरे-धीरे व्यापार में बदला जा रहा है, जिसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को उठाना पड़ रहा है।

छात्रों की पांच प्रमुख मांगे भी हैं!
प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तत्काल भंग करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा प्रश्न पत्र लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने ये भी चेतावनी दिया है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह सभी लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह आंदोलन केवल एक परीक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य का सवाल है उन्होंने कहा की जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *