Home / Uncategorized / चंदौली -धानापुर क्षेत्र स्थित सरया गांव के संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा वाराणसी की शाखा पर गढ़वा घाट महाराज के आगमन की तिथि सुनिश्चित

चंदौली -धानापुर क्षेत्र स्थित सरया गांव के संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा वाराणसी की शाखा पर गढ़वा घाट महाराज के आगमन की तिथि सुनिश्चित

चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र स्थित सरया गांव के संत मत अनुयायी आश्रम मठ गढ़वा वाराणसी की शाखा पर गढ़वा घाट महाराज के आगमन की तिथि सुनिश्चित हो गई है। अपनी वार्षिक यात्रा पर परम पूज्य सद्‌गुरुदेव मठ गढ़वा घाट वाराणसी के श्री श्री 108 सदगुरू शरणानन्द जी महाराज 22 मई, शुक्रवार को शाम 5 बजे पहुंचेंगे।
उनके आगमन को लेकर आश्रम में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सरया आश्रम के महंत बाबा प्रकाश ध्यानानन्द (मैनेजर बाबा) ने बताया कि साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
महाराज जी के आगमन के बाद शाम 6 बजे से भक्तों के लिए दर्शन-पूजन और सत्संग का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, रामबिलास यादव, राधेश्याम यादव, श्रवण यादव, दयाराम, जगत नरायन यादव, रामकरन यादव, रामउग्रह यादव, राजेश यादव, रामसागर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण और भक्त अपना योगदान दे रहे हैं।
सरया गांव महंत जी की जन्मभूमि है, जिसके कारण वे प्रतिवर्ष आश्रम पर आते हैं। उनके आगमन की तैयारियां कई महीनों से चल रही थीं।
ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव ने बताया कि महाराज जी ने 11 वर्ष की आयु में घर छोड़कर गढ़वा घाट कुटी में संन्यास ले लिया था और वहीं संन्यासियों की सेवा में लीन हो गए थे। उनके पिताजी स्वर्गीय रघुबीर यादव और माता रामदासी देवी चाहते थे कि वे पढ़ाई कर अधिकारी बनें और उन्हें विद्यालय भेजने का काफी प्रयास करते थे।
हालांकि, वे विद्यालय जाने से पहले गढ़वा घाट आश्रम में साधुओं की सेवा करते थे। सन 1983 में स्वामी हरशंकरानन्द जी महाराज के बाद उन्होंने मुख्य मठाधीश की गद्दी संभाली। तभी से वे प्रतिवर्ष सरया गांव स्थित आश्रम पर आते हैं। यह आश्रम पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *