Home / Uncategorized / अर्स क्रिकेट क्लब रूल आउट टूर्नामेंट का फिता काट कर शुभारंभ

अर्स क्रिकेट क्लब रूल आउट टूर्नामेंट का फिता काट कर शुभारंभ

घोसिया, भदोही: नगर पंचायत घोसिया के वार्ड नंबर 8 दरियागंज स्थित नहरा पर आयोजित होने वाले अर्स क्रिकेट क्लब रूल आउट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज दिनांक 18 मई को मुख्य अतिथि मो मासुम पत्रकार दिलशाद अहमद मेराज अहमद सेराज अहमद द्वारा फीता काटकर किया जाएगा।

यह क्रिकेट टूर्नामेंट क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट लगातार 10 दिनों तक चलेगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ₹2551 नकद पुरस्कार, जबकि उपविजेता टीम को ₹1551 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक अर्स अहमद, मोहम्मद साहबान एवं मोहम्मद फरहान सहित स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान है।

स्थानीय खेल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *