Home / Uncategorized / थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद

थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद

पूर्वाचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाहियों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सतेन्द्र राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पहली कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल रामजी एवं हेड कांस्टेबल निधि ने ग्राम बरवानी निवासी रामलल्लू (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके घर से 28 पाउच देशी शराब “ब्लू लाइम” बरामद की। आरोपी के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 95/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने झारखंड निवासी नंदलाल विश्वकर्मा एवं धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 कैन बीयर, 11 शीशी अंग्रेजी शराब तथा 01 पाउच देशी शराब बरामद हुई। कुल बरामद शराब की मात्रा 7 लीटर 360 मिलीलीटर बताई गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल सत्यम सरोज सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *