Home / Uncategorized / जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा से ही बचेगा प्रकृति का संतुलन

जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा से ही बचेगा प्रकृति का संतुलन

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज 22 मई
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” के तत्वावधान में तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन, रॉबर्ट्सगंज में एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह कुशवाहा ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, वृक्षों की लगातार कटाई तथा जैव विविधता पर बढ़ते खतरे आज गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

अभियान के सह संयोजक विनीत श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जीवन का आधार है। पेड़, जल स्रोत और वन्य जीव पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आना होगा।

कार्यक्रम का संचालन कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया।

गोष्ठी में राजेंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण पटेल, आदर्श देव पांडेय, राजेश कुमार, नवीन कुमार पांडेय, संतोष चतुर्वेदी सहित अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *