Home / Uncategorized / मनबढ़ो ने युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान

मनबढ़ो ने युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान

चंदौली जिले के थाना क्षेत्र के सीता पोखरी बाजार में शुक्रवार को सुबह 6 बजे जीम में व्यायाम करने एक युवक को कुछ मन बढ़ युवकों ने मामूली विवाद को लेकर लात घुसा एवं लोहे के रॉड से सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर फरार हो गये l आस पास के लोगो ने एक निजी हॉस्पिटल में इलाज हेतु पहुंचाया l

मिली जानकारी के अनुसार सीता पोखरी बाजार में संचालित एक जीम मे धराव गांव का अरशद अहमद उम्र 25 वर्ष नामक युवक प्रति दिन की भांति जीम कर रहा था तभी उसके कुछ साथियो से जो करी गांव के बताये जाते है, इनके बीच जीम के अन्दर बज रहे गाना को लेकर विवाद शुरू हो गया औऱ फिर साथी युवकों ने अरशद के ऊपर गाली गलौज के साथ लात घुसे बरसाने लगे तभी करी गांव का एकयुवक लोहे के राड से सिर पर कई वार कर दिए जिससे सिर फट गया औऱ युवक लहू लुहान व बेहोश होकर जमीन पर गिर गया उसके बाद हमलावर मामला बिगड़ते देख जीम छोड़कर भाग निकले उसके बाद आस पास के लोगो ने घायल युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने लें गये l
जीम संचालक सूर्याश यादव ने बताया की घटना के समय मै मौके पर नहीं था उस समय में घर से रास्ते में आ रहा था तभी घटना हो गयी हमलावर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होंगी l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *