पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
रेणुकूट/सोनभद्र | 22 मई
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, सोनभद्र द्वारा आयोजित प्रथम ट्रॉफी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिण्डालको प्राइमरी स्कूल यूनिट-2 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती भारती झा के निर्देशन में कुल 9 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 80 मीटर दौड़ में अंकिता (कक्षा 5A) और आर्यन शर्मा (कक्षा 5A) ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पीयूष (कक्षा 5A) ने बॉल थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।
इसके अलावा बद्री विशाल (कक्षा 4B) ने 300 मीटर दौड़ तथा युवराज सरोज (कक्षा 5A) ने लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ी।
इस सफलता पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपांविता रॉय एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।










