Home / Uncategorized / चोरी के 40 क्विंटल सरिया मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चोरी के 40 क्विंटल सरिया मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र/शक्तिनगर में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया मामले में पुलिस ने तीसरे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना शक्तिनगर पुलिस लगातार चोरी एवं अवैध कबाड़ी कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 101/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान लगभग 40 क्विंटल चोरी का लोहे का सरिया बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 लाख 40 हजार बताई गई। इस दौरान चोरी के सरिया से लदा एक पिकअप वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया था।

मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर का कार्य करता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे

थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय
अजय कुमार श्रीवास्तव
राम जी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में चोरी, अवैध कबाड़ी कारोबार तथा संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *