पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र शक्तिनगर थाना की साइबर टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए व्यक्ति की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में साइबर टीम की तत्परता से पीड़ित के खाते में 34 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए, जिससे पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार आवेदक रविकान्त तिवारी पुत्र रामभरोसे, निवासी नवजीवन बिहार बिन्धनगर थाना राज्य मध्यप्रदेश, हाल पता कोटा बस्ती शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, के साथ 29 दिसंबर 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन 55 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई।
साइबर अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक खातों को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पीड़ित की फ्रॉड हुई धनराशि में से कुल 34 हजार रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने खुशी जताते हुए शक्तिनगर पुलिस की सराहना की।
धनराशि वापस कराने वाली टीम
थाना प्रभारी सत्येन्द्र राय पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें। साथ ही पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर वापस कराया जा सके।









