Home / Uncategorized / सैयदराजा क्षेत्र के मानिकपुर सानी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील विश्राम की पत्नी जानकी देवी (42) का लंबी बीमारी के बाद निधन

सैयदराजा क्षेत्र के मानिकपुर सानी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील विश्राम की पत्नी जानकी देवी (42) का लंबी बीमारी के बाद निधन

चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र के मानिकपुर सानी गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुनील विश्राम की पत्नी जानकी देवी (42) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार रात ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और पंडित दीनदयाल जंक्शन पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकी देवी पिछले दो वर्षों से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह अपनी शादी की सालगिरह (29 मई) मनाने के लिए घर लौट रही थीं।

रविवार रात करीब 9 बजे इलाहाबाद के पास यात्रा के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सहयात्रियों ने इसकी सूचना टीटी को दी। पंडित दीनदयाल जंक्शन पहुंचने पर रेलवे के चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के दो बच्चे चिराग और अनिरुद्ध हैं। सोमवार दोपहर बलुआ गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति वरिष्ठ पत्रकार सुनील विश्राम ने दी।

सुनील विश्राम ने बताया कि ट्रेन संख्या 12141 पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस में इटारसी से आगे बढ़ने पर एसी खराब हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि दम घुटने से उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी और मृत्यु हुई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी, लेकिन एसी ठीक नहीं किया गया।

अंतिम संस्कार के समय बलुआ गंगा घाट पर चंदौली के प्रगतिशील किसान अनिल मौर्य, रामबिलास मौर्य, पिंटू यादव, मुकेश मौर्य, पत्रकार अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान सिद्ध प्रकाश मौर्य और लालू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *