Home / Uncategorized / धानापुर के ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल धानापुर कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह

धानापुर के ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल धानापुर कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह

आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को धानापुर के ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल धानापुर कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष रहे श्री गुप्तेश्वर सिंह जी जो इस समय गोंडा में रहते हैं वहां से आकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त पुराने कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल के समस्त पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष श्री रमेश द्विवेदी की नेतृत्व में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या उत्सुकता से भाग लिए । इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमान अजय सिंह रहे सभा की अध्यक्षता श्रीमान गुप्तेश्वर सिंह जी ने किया । कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि श्री श्री अजय सिंह जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री गुप्तेश्वर सिंह जी ने भारत माता के एवं दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत कि इसके बाद आए समस्त कार्यकर्ता बंधुओ ने आराध्या के तैल चित्र पर पुष्पांजलि बारी-बारी से अर्पित किए इसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख श्री अजय सिंह ने आदरणीय गुप्तेश्वर सिंह जी को साफा बांधकर और भगवान राम की प्रतिमा और माल्यार्पण कर स्वागत किया इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राम जी मिश्रा का भी स्वागत किये इसके बाद ब्लॉक प्रमुख जी में आए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम देकर सबको सम्मानित करने का काम किया इसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमान अजय सिंह जी को कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर तथा माल्यार्पण कर और गदा देकर सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि देश से आग्रह किया गया कि यह गदा सनातन धर्म की रक्षा और विकास के लिए आपको दिया गया है सदा इस पथ पर आप अग्रसर रहें। इसके बाद वक्त के रूप में श्री राणा सिंह श्री हृदय तिवारी जी श्री राजेश सिंह जी श्री राम जी मिश्रा जी डॉक्टर ब्रजेश सिंह जी महेंद्र पांडे जी हरिद्वार मिश्रा जी सत्यवान मौर्य जी प्रदीप सिंह जी और रामानुज यादव जी और राजेश तिवारी ने सभा को संबोधित किया इसके बाद मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमान अजय सिंह जी ने सभा को संबोधित किया अध्यक्षी भाषण पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमान गुप्तेश्वर सिंह जी ने दिया और सभा समाप्ति घोषणा की इसके बाद सभी लोगों ने आपस में वार्ता किया इसके बाद भोजन का भी कार्यक्रम था जिसमें सभी लोग सम्मिलित हुए सभा का का संचालन अरविंद मिश्र उर्वार ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *