2019 के मुकदमे में जारी वारंट के तहत रेणुकूट से हुई गिरफ्तारी, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा
पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
पिपरी (सोनभद्र)। वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना पिपरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 140/2019, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त सूरज पुत्र दयाशंकर यादव, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त लोक कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र का निवासी है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में रेणुकूट चौकी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में रेणुकूट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज एवं हेड कांस्टेबल शंकर लाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना एवं चौकी स्तर पर वारंटियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में हुई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।










