Home / Uncategorized / मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया पूर्वांचल राज्य ब्यूरो संवाददाता अब्दुल कलाम,
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी शिकारपुर मंडल के महामंत्री श्याम मोहन चौधरी का जन्मदिन समर्थकों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अवध किशोर के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने श्याम मोहन चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अवध किशोर ने श्याम मोहन चौधरी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने आपस में मिलकर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गौड़, मंडल महामंत्री घर भरन मौर्य,
ओमप्रकाश पांडेय, जितेंद्र चौधरी, चतुरानंद विश्वकर्मा, अंशुमान गोड़, प्रदीप चौधरी, परवेज आलम, कलीम, सूरज मौर्य, अमन पांडे, अनिल गुप्ता, लख्मीचंद लख्मीचंद, हरिकेश विश्वकर्मा, गोरख गुप्ता, राम वासी चौधरी,सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *