Home / Uncategorized / जनसमस्याओं पर पिपरी पुलिस का एक्शन होगा तेज, थाना प्रभारी ने पत्रकारों से मांगा सहयोग

जनसमस्याओं पर पिपरी पुलिस का एक्शन होगा तेज, थाना प्रभारी ने पत्रकारों से मांगा सहयोग

सड़क सुरक्षा, ओवरलोडिंग, आवारा पशु और नशे पर नियंत्रण को लेकर हुई चर्चा

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने रविवार को थाना परिसर में क्षेत्र के पत्रकारों के साथ पीस मीटिंग कर जनसमस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, ओवरलोडिंग, सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने, आवारा पशुओं तथा नशे पर नियंत्रण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।पत्रकारों ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं और बेतरतीब खड़े भारी वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं फुटपाथ पर वाहनों के खड़े होने से राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। थाना प्रभारी ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई तथा संबंधित विभागों से समन्वय का भरोसा दिलाया।
आवारा पशुओं की समस्या पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एवं संबंधित विभागों के सहयोग से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ने की अपील की। नशे के कारोबार पर नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी पुलिस-पत्रकार समन्वय पर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज और पुलिस के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पुलिस की ओर से किसी स्तर पर कमी या गलती सामने आए तो उसे उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस, पत्रकार और आम नागरिकों के आपसी सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *