Home / Uncategorized / भोजपुरी सिनेस्टार पवन सिंह की आज की गैरहाजिरी न्यायालय ने मां के मेडिकल के आधार पर न्यायहित में किया माफ

भोजपुरी सिनेस्टार पवन सिंह की आज की गैरहाजिरी न्यायालय ने मां के मेडिकल के आधार पर न्यायहित में किया माफ

17अक्टूबर को होंगी अग्रिम सुनवाई न्यायालय ने सिनेस्टार के विरुद्ध एक हजार रूपए का हर्जाना ,रखा बरकरार

वादिनि ज्योति सिंह के विरुद्ध साक्ष्य हेतु रिकॉल आवेदन को पांच सौ रुपए हर्जाना लगाकर किया मंजूर,अब होगी गवाही

पति सिनेस्टार पवन सिंह ने भी कुटुंब न्यायालय आरा में तलाक का तीन- चार साल पूर्व दाखिल किया है मुकदमा

राजीव शंकर चतुर्वेदी/त्रिभुवन यादव
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। भोजपुरी के जाने-माने गायक व सिने स्टार पवन कुमार सिंह के पत्नी द्वारा लाख समझाने बुझाने के बावजूद मामला आखिरकार तूल पकड़ ही लिया तथा अजीज होकर उनके खिलाफ भरण पोषण का दावा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमला पति के कोर्ट में लगभग तीन साल पूर्व से दाखिल की थी। जो मुकदमा अपर परिवार न्यायाधीश कमला पति के न्यायालय में विचाराधीन है। आज हुए पेशी के दौरान न्यायालय ने सिनेस्टार के विरुद्ध पूर्व नियत तिथि को न्यायालय द्वारा एक हजार रुपए का लगाया गया हर्जाना बरकरार रखी है। और मेडिकल के आधार पर आज की गैरहाजिरी न्यायहित में माफ कर दी है। इसी क्रम में वादिनि की ओर से गवाही कराने हेतु रिकॉल आवेदन दिया गया था जिसपर न्यायालय ने पांच सौ रुपए हर्जाना लगाते हुए आवेदन मंजूर कर ली और गवाही कराने को कहा है।
अदालती सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिड्डी मुहल्ला निवासिनी ज्योति सिंह पुत्री राम बाबू सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अदालत में खोरिश दाखिल करते हुए अर्जी दी है कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज व धर्म शास्त्र के मुताबिक उपहार समेत 6 मार्च 2018 को भोजपुरी सिनेस्टार व गायक पवन कुमार सिंह के साथ मेरे मायके मिड्ढी मोहल्ला में संपन्न हुई थी शादी के आधे घंटे बाद ही फिल्म की शूटिंग के बहाने चले गए फिर आए और मेरी ससुराल कोयलीघाट थाना कृष्णानगर जिला भोजपुर बिहार लेकर गए और स्टेटस के बराबर ना होने का ताना देने लगे फिर भी मैं सहती रही। इसके बाद कहे की फिल्मों की अभिनेत्रियां मुझसे शादी करना चाहती हैं लेकिन नहीं करता हूं काफी समझाया तो मुझे रांची ले गए जहां एक माह साथ रही। इसके बाद मर्सिडीज़ गाड़ी की मांग करने लगे और शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज तथा अपमानित करना इनकी नियत बन गई थी मेरे पति की आय दस करोड़ सलाना है इस प्रकार से सिनेस्टार की पत्नी ने पांच लाख माहवारी की व्यय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *