Home / Uncategorized / शौच करने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, पांच युवकों ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

शौच करने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, पांच युवकों ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग 10वीं की छात्रा से गैंगरेप की घटना का खुलासा हुआ। घटना 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन की है, जब छात्रा खेत में शौच के लिए गई तभी उसके साथ सामूहिक दुराचार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता को 10वीं की परीक्षा देने जाना था। इससे पहले पीड़ीता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के हाथ में दर्द होने पर उसने घटना के बारे में बताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, शौच के लिए गई छात्रा के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके घर वालों को मार दिया जाएगा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा इसी डर से छात्रा चुप थी। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि गड़वार थाना को 15 फरवरी की घटना की सूचना मिली है। बताया चार नामजद और एक अज्ञात लड़के ने नाबालिग छात्रा को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और लोगों से बातचीत की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि किया की तहरीर के आधार पर चार लोग नामजद हैं और एक अज्ञात है। उन्होंने बताया कि घटना 15 फरवरी की शाम की है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि वे पीड़िता से बात करेंगे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *