Home / Uncategorized / रौनक पैलेस, वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पंडित का जन्मदिन उत्सव

रौनक पैलेस, वाराणसी में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा पंडित का जन्मदिन उत्सव

वाराणसी। शहर के प्रतिष्ठित आयोजन स्थल रौनक पैलेस में बीते दिन एक भव्य जन्मदिन उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, गुब्बारों की आकर्षक सजावट और सजे-धजे मंच ने समारोह को यादगार बना दिया। जैसे ही मुख्य अतिथिअजय जी ने केक काटा, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शुभकामनाएँ दीं और पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में परिवारजनों, मित्रों और शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी, वहीं युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। समारोह स्थल को आधुनिक थीम के अनुरूप सजाया गया था, जिसने मेहमानों का मन मोह लिया।

आयोजकों ने अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्वादिष्ट व्यंजनों की विविधता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पारंपरिक और आधुनिक पकवानों का संगम मेहमानों को विशेष रूप से पसंद आया।

जन्मदिन समारोह के दौरान कई कई गाने मान्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन बेहद सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे अंत तक उत्सव का उत्साह बना रहा।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अवसर पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। रौनक पैलेस में आयोजित यह जन्मदिन उत्सव शहर में चर्चा का विषय बना रहा और उपस्थित लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पटेल द्वारा किया गया जिसमें कई अन्य सहयोगी साथी आदर्श पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अमर विश्वकर्मा संगठन मंत्री पत्रकार राजू चौहान ,वरिष्ठ पत्रकार नवीन प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज जयसवाल शुभम गुप्ता, बबलू मोर्य जी, प्रेम पटेल जी, वकील अनुराग सिंह सहयोगी शुभम सिंह अन्य कई लोग मौजूद रहे ! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *