Home / Uncategorized / सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग

सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग

पूर्वांचल राज्य /संवाददाता दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र), स्थानीय थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती कमला देवी (61 वर्ष), निवासी डी-378, न्यू मार्केट तुर्रा, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी, रेणुकूट, सोनभद्र, से सेवानिवृत्त हैं। उनका कहना है कि पेंशन का भुगतान तो हो रहा है, लेकिन बोनस और अवकाश नकदीकरण (छुट्टियों का भुगतान) पिछले लगभग 11 महीनों से लंबित है, भुगतान नहीं किया जा रहा है।
पीड़िता का आरोप है कि, संबंधित कार्यालय के बार बार चक्कर लगाने के दौरान उन्हें “बड़े बाबू को कुछ मीठा खिलाने” की बात कही गई। आरोप है कि इस संकेत को समझते हुए उन्होंने ₹10,000 की राशि दे दी, लेकिन इसके बावजूद उनका कार्य नहीं किया गया।

जातिसूचक टिप्पणी और धमकी का आरोप
महिला का कहना है कि जब वह दोबारा कार्यालय पहुंचीं, तो संबंधित अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। साथ ही परिवार को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी भी दिया गया।

थाने में तहरीर देकर, निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़िता ने पिपरी थाने पर लिखित तहरीर देकर एवं पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने, एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि 61 वर्ष की आयु में इस प्रकार का व्यवहार उनके लिए मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ादायक, और परेशान करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *