Home / Uncategorized / बनवासी बस्ती की महिलाओं ने घरौनी व पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बनवासी बस्ती की महिलाओं ने घरौनी व पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। राजातालाब तहसील परिसर के मुख्य गेट पर शनिवार को उपजिलाधिकारी राजातालाब शान्तनु कुमार सिनसिनवार ने जनसुनवाई शुरू कर दी । मौका था समाज उत्थान सेवा समिति के सहयोग से ग्राम पंचायत तिवारीपुर, बरनी व पचवार के डीएनटी समुदाय (बनवासी बस्ती) की महिलाएं अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचीं थी। महिलाओं को देख एसडीएम ने गाड़ी से उतरकर तहसील के मुख्य गेट पर ही मांगपत्र लेकर समस्याओं का निस्तारण शुरू कर दिया।मांग पत्र में बनवासी समुदाय की महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उक्त ग्राम पंचायतों में अब तक किसी भी पात्र व्यक्ति को घरौनी प्रमाण पत्र नहीं मिला है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही पेयजल परियोजना के तहत बस्ती में पाइप लाइन बिछाए जाने के बावजूद अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। राशन भी यूनिट के हिसाब से कोटेदारों द्वारा नहीं दिया जाता समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि घरौनी प्रमाण पत्र वितरण व पेयजल आपूर्ति एवं राशन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस दौरान बरनी ग्राम पंचायत के दिव्यांग राजेंद्र ने व्हीलचेयर दिलाने के लिए भी ज्ञापन सौंपा, जिस पर एसडीएम ने संबंधित ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
ज्ञापन सौंपने वालों में समाज उत्थान सेवा समिति के अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, प्रीति देवी, रूपा पटेल तथा तिवारीपुर से सुनीता, लक्ष्मीना, उषा, शीला, शांति, मनभावती और बरनी से परमिला, रूपा, माधुरी देवी, संतरा, खुशबू, अनीता, उषा व प्रभावती समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *