पूर्वांचल राज्य/ब्यूरो
चंदौली। जनपद के ग्राम सभा पिपरी में स्थित प्राचीन भुवनेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भुवनेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। आचार्यों द्वारा हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान बुट्टन तिवारी, मदन तिवारी, अवंतिका देवी (पत्नी मदन तिवारी), सतीश तिवारी, दीपक तिवारी, मनोज तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, विनय तिवारी, विनीत तिवारी, शरद तिवारी, अर्पित तिवारी, आदित्य तिवारी, मुदित तिवारी, प्रशांत तिवारी, सावन तिवारी, मयंक तिवारी, रिंकू, अभिमन्यु, रीना तिवारी, पूजा तिवारी, पूजा तिवारी, रश्मि तिवारी एवं दिव्या तिवारी सहित समस्त ग्रामवासी रहे।
आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से गांव में आध्यात्मिक वातावरण के साथ आपसी एकता और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।










