पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी द्वारा प्रायोजित प्रांतीय क्रिकेट लीग 2026 का सफल आयोजन डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
सृजन शाखा की ओर से 15 खिलाड़ियों के नाम भेजे गए थे, जिनमें से 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। टीम का नेतृत्व ज्ञानेंद्र बहादुर ने कप्तान के रूप में तथा राज कुमार गुप्ता ने उपकप्तान के रूप में किया। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में राजेंद्र मिश्रा, संजय कुमार शुक्ला, अविनाश अस्थाना, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, ब्रजेश लाल कर्ण, अनिल कुमार श्रीवास्तव (अन्नू), उत्कर्ष श्रीवास्तव, शाश्वत चौबे, प्रवीण सिन्हा, समीर राज एवं संदीप गुप्ता शामिल रहे।
लीग मैच में सृजन टीम का मुकाबला वाराणसी सिटी टीम से हुआ, जिसमें वाराणसी सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए वाराणसी सिटी टीम ने प्रांतीय क्रिकेट लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को वाराणसी सिटी की ओर से टी-शर्ट, टोपी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित सदस्यों के लिए नाश्ता, जलपान एवं दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
सृजन टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शाखा के अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, सचिव डॉ. रमा सिंह, नवीन प्रकाश, निधि अस्थाना, पूनम श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, प्रशांत वर्मा, शेफाली श्रीवास्तव, पर्थ अस्थाना एवं प्रखर अस्थाना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सदस्यों के प्रति सृजन शाखा की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।










