Home / Uncategorized / श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन पर भव्य महाप्रसाद भंडारा का आयोजन.

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन पर भव्य महाप्रसाद भंडारा का आयोजन.

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी सामने घाट स्थित पं. सीताराम घाट (पुराना पीपा पुल के पास) गंगा तट पर श्री रामेश्वर मनोकामना मन्दिर स्थित प्रांगण में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के आखिरी दिन भव्य महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया
मौके पर श्रीकुल पीठ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ जी महाराज ने भागवत पाठ व्यासपीठ श्रीकुल भागवत आचार्य प्रमोद त्रिवेदी को सम्मानित कर बताया कि बाबा विश्वनाथ एवं माँ पराम्बा आदिशक्ति की अनन्य कृपा से, पूर्वजों, गुरुओं एवं माता-पिताजी के आशीर्वाद से, ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ एवं श्रीकुल पीठ के पावन तत्वावधान में नवनिर्मित श्री रामेश्वर मनोकामना मन्दिर में राष्ट्र की समृद्धि व सभी के जनकल्याण के भाव से यह श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की गई है
श्रीकुल पीठ के श्री महंत आनन्द भैरव जी महाराज ने बताया कि श्रीकुल पीठ द्वारा स्थापित यह मंदिर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का केन्द्र बनेगा। आने वाले दिनों में यहां नियमित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को जोड़ने का संकल्प लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *