Home / Uncategorized / राधा कृष्ण मंदिर, रेणुकूट में होली मिलन समारोह संपन्न

राधा कृष्ण मंदिर, रेणुकूट में होली मिलन समारोह संपन्न

पूर्वांचल राज्य/ संवाददाता दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर इत्र और फूलों की खुशबू से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण के विधिवत पूजन और आरती से हुई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं फाग गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक रामनाथ शर्मा ने “होली खेले रघुबीर” सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।वीर बहादुर सिंह ने ” रंग लेके दौड़े हनुमान जी” खेल रहे गलियां में होली,मेरे बांके बिहारी ” सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। अशोक यादव ने ” कान्हा करे बरजोरी ” रीमा और सरोज के जोड़ी ने “होलिया में उड़े रे गुलाल, श्याम तेरे मंदिर में” सुनाकर खूब वाह वाही बटोरीं भक्तों ने “रंग बरसे” और पारंपरिक ब्रज होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मंदिर समिति के गोपाल जी ने बताया कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर नगर के उमेश ओझा, राजेश सिंह, पंकज मिश्रा, आशीष मिश्रा, अवधेश मिश्रा,राज वर्मा,मनोज सिंह समेतकई गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *