Home / Uncategorized / आनंदीबेन पटेल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा

आनंदीबेन पटेल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा

पूर्वांचल राज्य /ब्यूरो
सोनभद्र, 24 फरवरी 2026
माननीय राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल के जनपद सोनभद्र में संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेलीपैड की लैंडिंग साइट तथा आसपास के क्षेत्र को सुव्यवस्थित रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए पुलिस लाइन में सुरक्षा घेरा अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर बैठक कक्षों, सभागारों एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी शैलेश ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *