पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज,अब्दुल कलाम।
आज दिन मंगलवार को विकसित भारत गारंटी के तहत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीराम जी) को लेकर घुघुली ब्लॉक के टेढवाँ ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों और लाभों के बारे में जागरूक करना रहा। इस कार्यक्रम में ग्राम सचिव ने किसानों को इस महत्त्व के बारे सबको बताया कि ग्राम सभा के जरूरत मंद को इसका लाभ मिलेगा इसके महत्व के बारे में ब्लॉक पर किसानों को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार पाण्डेय और एडीओ एजी ने बताया कि इस मिशन के तहत ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जाती है। यदि निर्धारित समय में काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिसंपत्तियों का निर्माण, समयबद्ध कार्य निष्पादन और पूरी पारदर्शिता के साथ भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही योजना का कानूनी ढांचा मजबूत है, जिससे लाभार्थियों के अधिकार सुरक्षित रहते हैं।
जनसंवाद के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने रोजगार, मजदूरी भुगतान व कार्य प्रक्रिया से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से जवाब देकर लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में अन्य संबंधित कर्मचारी व ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विकास खंड घुघुली में वीबी-जीराम जी पर जनसंवाद, ग्रामीणों को रोजगार गारंटी की जानकारी










