Home / Uncategorized / सोनभद्र में जनता दर्शन: एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र में जनता दर्शन: एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

पूर्वांचल राज्य /ब्यूरो
सोनभद्र, 24 फरवरी 2026।
जनपद सोनभद्र में मंगलवार को पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनता दर्शन में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व एवं अन्य आपसी विवादों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। एसपी ने प्रत्येक प्रकरण को व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण जांच की जाए और पीड़ित पक्ष को की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, विलंब या अनावश्यक उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनता दर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने का माध्यम है। आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *