Home / Uncategorized / सोनभद्र को मिला नया तेवर: “पूर्वांचल राज्य” ने राजेश कुमार को बनाया जिला संवाददाता

सोनभद्र को मिला नया तेवर: “पूर्वांचल राज्य” ने राजेश कुमार को बनाया जिला संवाददाता

सोनभद्र/वाराणसी।
वाराणसी से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र “पूर्वांचल राज्य” ने जनपद सोनभद्र के लिए श्री राजेश कुमार (पुत्र श्री राम आधार), निवासी 274, कोण कोटा रोड, सलैयाडीह, डाला पीपर, को जिला संवाददाता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और यह अधिकार पत्र दिनांक 30 दिसंबर 2026 तक मान्य रहेगा।
समाचार पत्र के संपादक श्री कृष्णा कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि “पूर्वांचल राज्य” सदैव जनसमस्याओं, प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। श्री राजेश कुमार की नियुक्ति से सोनभद्र जनपद की जमीनी खबरों को और मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय मुद्दों को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मंच प्राप्त होगा।
प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग से अनुरोध है कि श्री राजेश कुमार को प्रेस विज्ञप्ति, समाचार, पत्रकार वार्ता, आमंत्रण पत्र एवं अन्य सरकारी कार्यक्रमों की सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, साथ ही जारी होने वाले सरकारी विज्ञापन भी नियमानुसार प्रदान किए जाएं।
इस नियुक्ति की सूचना माननीय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
“पूर्वांचल राज्य” जनहित, निष्पक्ष पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *