Home / Uncategorized / डीडी चेक की राशि न मिलने से युवक परेशान, एक माह से चक्कर लगवा रहा बैंक

डीडी चेक की राशि न मिलने से युवक परेशान, एक माह से चक्कर लगवा रहा बैंक

पूर्वांचल राज्य / संवाददाता – दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र) पिपरी के वार्ड नंबर 12, तुर्रा, पिपरी निवासी रिजवान अली ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने ₹17,922 का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी चेक), जो एक्सिस बैंक ओबरा शाखा का बना हुआ था, दिनांक 23 जनवरी 2026 को यूको बैंक शाखा रेणुकूट में अपने खाते में जमा किया था।

बताया जा रहा है कि उक्त डीडी को बैंक द्वारा राबर्ट्सगंज भेजा गया। लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद संबंधित राशि अब तक खाताधारक के खाते में नहीं आ सकी है।
प्रार्थी का कहना है कि वे पिछले एक महीने से लगातार यूको बैंक, शाखा रेणुकूट के चक्कर लगा रहे हैं तथा शाखा प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ से मिलकर समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके हैं, किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही या संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है।
मामले में आशंका जताई जा रही है कि या तो डीडी प्रक्रिया के दौरान कहीं गुम हो गया है, या बैंक स्तर पर लंबित पड़ा हुआ है। पीड़ित ने बैंक प्रशासन से शीघ्र जांच कर राशि खाते में जमा कराने तथा जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *