Home / Uncategorized / दुद्धी पुलिस ने वापस कराये चालीस हजार रुपये

दुद्धी पुलिस ने वापस कराये चालीस हजार रुपये

पूर्वांचल राज्य, जिला संवाददाता, सोनभद्र

दुद्धी । अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा आवेदक दिलीप कुमार पुत्र देवकुमार निवासी झारोखुर्द थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के फोन पर कॉल कर बोला की हम एचपी पेट्रोल पम्प भट्टी मोड़ से बोल रहे है चालीस हजार भेज दो कुछ समय बाद आकर पैसा वापस करदेगें के द्वारा आवेदक के साथ फ्राड कर लेने के सम्बन्ध मे एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत किया था। पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंको से पत्राचार किया गया तथा माननीय न्याया० के आदेशानुसार सम्बन्धित बैंक से पत्राचार होल्ड धनराशि चालीस हजार आवेदक दिलीप कुमार पुत्र देवकुमार उपरोक्त को सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारी दुद्धी के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर क्राइम टीम थाना के अधिकारी / कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की । वापस कराने वाली टीम में
प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 मन्तोष कुमार, म0का0 संध्या यादव थाना दुद्धी शामिल रही । पुलिस ने अपील किया कि साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *