पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में टीम गठित की गई। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को उ0नि0 रंजीत कुमार, उ0नि0 दिनेश गौतम, कांस्टेबल पंकज कुमार एवं कांस्टेबल सुजीत कुमार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ज्वालामुखी रोड से हेलिपैड जाने वाले तिराहे के पास स्थित पुलिया से आरोपी शकील मुहम्मद पुत्र नसीर, निवासी ग्राम निमियाडाड़, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से गुरुद्वारा (धार्मिक स्थल) से चोरी किए गए प्रतीक चिन्ह, जिनमें 2 कृपाल, 1 तीर एवं 1 खंडा शामिल हैं, बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर दिनांक 28.04.2026 को मु0अ0सं0 81/2026, धारा 305(d) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक: सत्येंद्र कुमार राय
उप निरीक्षक: रंजीत कुमार
उप निरीक्षक: दिनेश गौतम
कांस्टेबल: पंकज कुमार
कांस्टेबल: सुजीत कुमार










