Home / Uncategorized / रेणुकूट में भामाशाह जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, मेधावी छात्रा सौम्या सिंघल सम्मानित

रेणुकूट में भामाशाह जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, मेधावी छात्रा सौम्या सिंघल सम्मानित

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

सोनभद्र (रेणुकूट)। नगर में बुधवार को दानवीर भामाशाह की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर भामाशाह के जीवन, त्याग एवं योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने भामाशाह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित कर दिया था। उनका जीवन परोपकार, त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, “भामाशाह का त्याग और समर्पण आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज की छात्रा सौम्या सिंघल को भी सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें मुकुट पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजक विजय गुप्ता ने अपने संबोधन में भामाशाह के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नई पीढ़ी को अपने इतिहास और मूल्यों से जोड़ते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन लल्लन गुप्ता ने किया। इस दौरान अनुज अग्रवाल, लड्डू केसरी, रमाशंकर केसरी, विनोद अग्रवाल, डब्लू गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनूप गुप्ता, गोविंद गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *