पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
शुक्रवार को पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अभियुक्तों के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर पुलिस टीम ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 233/2026 धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(1) पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अमित यादव पुत्र रामजी यादव, निवासी कनईपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर 22 वर्ष को शुक्रवार को समय करीब 05:30 बजे सुंगुलपुर अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।










