Home / Uncategorized / तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, एयरबैग खुलने से सवार सुरक्षित

तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, एयरबैग खुलने से सवार सुरक्षित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी।जंसा थाना क्षेत्र के लंगोटिया मंदिर के समीप गुरुवार देर रात शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बावजूद कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार साहंशाहपुर गांव निवासी अनिल गौतम अपने मित्र छब्बू यादव के साथ चौखंडी स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। वहां से दोनों रात में अपने घर साहंशाहपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार लंगोटिया मंदिर के पास पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और चालक नियंत्रण नहीं संभाल सका। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे पेड़ से टकरा गई और पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी।
हादसे के समय कार का एयरबैग खुल गया, जिससे दोनों सवार गंभीर चोटों से बच गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *