पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। दुद्धी तहसील में लंबे समय से तैनात उप जिलाधिकारी (एसडीएम) निखिल यादव का स्थानांतरण भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कर दिया गया है। शासन स्तर से हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद दुद्धी तहसील में नए एसडीएम की तैनाती को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बढ़ गई है सोनभद्र में वर्ष 2020 बैच के तीन पीसीएस अधिकारियों रवि कुमार, आकांक्षा गौतम और विशाल कुमार की तैनाती की गई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन अधिकारियों को जिले की किस तहसील अथवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला प्रशासन स्तर से जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा एसडीएम निखिल यादव के तबादले की सूचना के बाद दुद्धी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके कार्यकाल को लेकर स्थानीय लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उनके स्थानांतरण पर चिंता जताई है, जबकि कुछ स्थानीय नागरिकों और किसानों ने इसे प्रशासनिक बदलाव के रूप में सकारात्मक बताया है दुद्धी तहसील क्षेत्र में अब लोगों की निगाहें नए एसडीएम की तैनाती पर टिकी हुई हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नए अधिकारी के आने से तहसील स्तर पर लंबित मामलों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी जिला प्रशासन दुद्धी तहसील की कमान किस अधिकारी को सौंपता है और नए अधिकारी के कार्यकाल में क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ती है।









