Home / Uncategorized / पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में महिला का शव मिलने से हड़कंप

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में महिला का शव मिलने से हड़कंप

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम परसिया में महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पन्नूगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस ने आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। साथ ही महिला के संबंध में किसी अन्य थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज होने की भी जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मामले की आगे की जांच को दिशा मिल सकेगी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी थाना क्षेत्र में किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज है और वह इस घटना से संबंधित हो सकती है, तो परिजन या संबंधित लोग पन्नूगंज थाना पुलिस से संपर्क करें पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *