Home / Uncategorized / राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला महामंत्री अरमान अहमद का घोसिया पहुंचने पर भव्य स्वागत

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला महामंत्री अरमान अहमद का घोसिया पहुंचने पर भव्य स्वागत

घोसिया, भदोही। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में भदोही जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद अरमान अहमद के घोसिया पहुंचने पर व्यापारियों एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर एवं मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि गोरखपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अगुवाई में प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र जायसवाल द्वारा भदोही जनपद में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अरमान अहमद को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिम्मेदारी मिलने के बाद घोसिया आगमन पर उनके समर्थकों और व्यापारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि जिला महामंत्री अरमान अहमद के सक्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व से संगठन को भदोही जनपद में मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला महामंत्री अरमान अहमद व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे और उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

जिला महामंत्री अरमान अहमद ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर समर्थकों एवं व्यापारियों ने जिला महामंत्री अरमान अहमद को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान-राकेश तिवारी,डॉ ज़ाहिद,अविनाश दुबे,शाह आलम,वजहुल अहमद,जटा यादव,मोहम्मद सलीम,रियाज अहमद,नौशाद अहमद,मो अरमान,इरशाद अहमद,सोनू और अरशद अली आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *