Home / Uncategorized / पेंशनर्स के मौन धरने का पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने दिया समर्थन

पेंशनर्स के मौन धरने का पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने दिया समर्थन

मुख्यमंत्री से मिलकर वरिष्ठ कोषाधिकारी के संबद्धता को निरस्त करने की करेंगे मांग

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद में पिछले 9 दिनों से मौन धरने पर बैठे पेंशनर्स को उस समय नई ऊर्जा मिल गई जब बलिया के जाने-माने बैरिया से पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कोषागार विभाग पेंशनर भवन धरना स्थल पहुंचकर मौन धरने पर बैठे पेंशनर्स को अपना पूर्ण समर्थन दिया, पूर्व विधायक ने पेंशनर्स के बीच जाकर उनका हाल-चाल एवं ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने की कामना किया, पूर्व विधायक ने मौन धरने पर बैठे पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि जिस तरह से बलिया में रचनात्मक एवं बलिया के विकास को नई दिशा देने वाले व कुशल प्रशासक के रूप में दिन-रात अपने रचनात्मक कार्यों से बलिया में एक अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की असमय मुख्यालय संबद्धता निश्चित तौर पर निराशाजनक एवं हैरान करने वाली है,आप हमारे पेंशनर ही नहीं भाई हैं आपकी मांग निष्पक्ष एवं जायज है जिसका मैं पुरजोर समर्थन करता हूं, पूर्व विधायक ने कहा हमारे बागी बलिया को विकास की गति देने वाले ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता है और मैं व्यक्तिगत वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के रचनात्मक कार्यों से अवगत हूं, वर्तमान समय में वैसा अधिकारी होना बलिया जनपद के लिए सौभाग्य की बात है, मैं निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री योगी जी से जल्द मिलकर संबद्धता को निरस्त करने की मांग करूंगा, पूर्व विधायक का पेंशनर्स द्वारा पेंशनर भवन में जोरदार स्वागत किया गया और उनके द्वारा मौन धरने का समर्थन देने पर पेंशनर्स ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *