राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। संकट की इस घड़ी में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए भृगु भूमि विद्यालय हरपुर बहुआरा की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के रेपुरा एवं भरसौता गाँव के बाढ़ प्रभावित व जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें खाद्य व अन्य आवश्यक राहत सामग्री सौंपी। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों के पास जब विद्यालय की टीम सामग्री लेकर पहुंची, तो ग्रामीणों के चेहरे पर राहत देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक विपिन बिहारी तिवारी ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में जरूरतमंदों का साथ देना ही सच्ची मानव सेवा है और शास्त्र भी कहते हैं कि ‘मानव सेवा ही माधव सेवा है’। विद्यालय परिवार सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाते हुए आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहेगा। इस राहत वितरण अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के संरक्षक विपिन बिहारी तिवारी, शैलेश कुमार तिवारी, निर्भय नारायण सिंह, अमित सिंह, त्रिलोकी एवं अरुण, भूतनाथ सहित विद्यालय के अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी सहयोगियों ने निष्ठापूर्वक सामग्री का वितरण कराया।
बाढ़ पीड़ितों के लिए देवदूत बना भृगु भूमि विद्यालय, रेपुरा और भरसौता में बांटी राहत सामग्री










