पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कृष्ण गोपाल जायसवाल को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन पर सदर विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल ने उनके निजी आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि कृष्ण गोपाल जायसवाल का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से पार्टी के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय रहा है। उन्हें गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कृष्ण गोपाल जायसवाल अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बधाई के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के हित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।










