पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी।
वाराणसी। तमाम सामान्य वर्ग के कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गौतम मिश्रा बल्लू, बृजेश मिश्रा जी अजगरा तथा कैप्टन सतीश कुमार चौबे जी के नेतृत्व में 29 अगस्त से लगातार यूजीसी काले कानून एवं एसटीएससी एक्ट के खिलाफ वरुणापुल शास्त्रीय घाट पर आंदोलन हो रहा है है मगर आज आंदोलन के 12 दिन बीत जाने के बाद भी ना तो कोई सामान्य वर्ग का नेता या जनप्रतिनिधि और ना ही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी कोई भी सुध लेने नहीं आया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वाराणसी में दौरे पर आने के बाद भी आंदोलनकारी से बात करना तो दूर छात्रों से मिलना भी उचित नहीं समझे जब कि ये छात्र उनके कोर वोटर कहे जाते हैं। आंदोलनकारियों से बात करने पर उन्होंने बोला कि बीजेपी के हर छोटे बड़े नेताओं का संवेदना आज समाज के प्रति मर चुकी है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं छात्र नेता गौतम मिश्रा बल्लू ने बताया कि हम उनके राज्य के नागरिक हैं उनको हमारा खबर लेना चाहिए जब कि ट्विटर हैंडल X पर लगातार उनको अपडेट किया जा रहा है।
वही बृजेश मिश्रा ने कहा की प्रशासन को डर था कि यदि वरुणा पुल से मुख्यमंत्री जी का काफिला निकला तो उनकी नौकरिया जा सकती है, आंदोलनकारी अभी भी शास्त्रीय घाट पर डटे हुए हैं, और जब तक यूजीसी जैसे काला कानून वापस और एसटी एससी एक्ट के तहत हो रहा है उत्पीड़न एवं इस एक्ट में संशोधन नहीं किया जाता ये आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। आंदोलनकारियो में बृजेश मिश्रा , अविनाश मिश्रा, गौतम मिश्रा बल्लू, पवन कुमार मिश्रा मिर्जामुराद, मनोज पांडे भोपतपुर, सनातनीय चन्दन बाबा, सनातनीय पुतुल बाबा, नेने पाठक , हिंदू सतीश सिंह, विरु मिश्रा ,विनोद पांडेय,केप्टन सतीश चौबे, विनोद दुबे , राजकुमार मिश्रा, रणधीर सिंह राजर्षि सोनी आयुष मिश्रा आदि लोग आंदोलन स्थल पर उपस्थित थें।










