चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड में पूरा चेता दुबे और लठिया पर गांव के बीच 11000 वोल्ट का बिजली का तार और एक खंबा टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे बड़ौदा बभनौली, बड़ौदा खालसा, अमादपुर और तीनमोकरम जैसे करीब 4 से 5 गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
बिजली गुल होने से इन गांवों के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द खंभे की मरम्मत कर सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
इस मामले में एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही बिजली के खंभे को खड़ा करके सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। पूर्व प्रधान राजेंद्र दुबे ने भी जर्जर खंभे की मरम्मत की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो पांच गांवों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी।










