Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर कस्बे के रायपुर मार्ग पर एक युवती मजार के पास बेहोश मिली

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे के रायपुर मार्ग पर एक युवती मजार के पास बेहोश मिली

चंदौली जिले के धानापुर कस्बे के रायपुर मार्ग पर एक युवती मजार के पास बेहोश मिली। उसके गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया।

युवती की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती अभी भी बेहोश बताई जा रही है।

युवती की पहचान धानापुर के वार्ड नंबर 8 निवासी मु. यूनुस शाह की लगभग 18 वर्षीय बेटी नजमा बानो के रूप में हुई है। वह धानापुर में मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करती थी। गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा के कारण काम बंद था। परिवार के लोग हर गुरुवार को मजार पर पूजा करने जाते हैं। आज नजमा अकेले ही मजार पर पूजा करने गई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी को नहीं पता कि मजार पर पूजा करने गई युवती के साथ क्या हुआ। घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े भी दिखाई दिए, जो किसी अप्रिय घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। युवती की मां खुशबू ने बताया कि उनकी बेटी को किसी ने मारपीट कर घायल किया है, क्योंकि गिरने से इतनी गंभीर चोट नहीं लग सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने युवती के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली और सभी पहलुओं की जांच में जुट गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही घटना का कारण साफ हो पाएगा। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

युवती कि माँ खुशबु ने बताया कि मेरी बेटी को कोई मारपीट कर घायल कर दिया है क्योंकि बाएं तरफ काफी गंभीर चोट के निशान है गिरने से इतना चोट नहीं लग सकता है जरूर कोई घटना हुई है मेरी बेटी के साथ लेकिन क्या हुआ है कोई देख नहीं पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *