एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्रवाई, सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
शक्तिनगर (सोनभद्र)। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में शक्तिनगर थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई की।
शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला के कब्जे से 759 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला का मूल पता ग्राम पोड़ी, थाना बिंधनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश है, जबकि उसका वर्तमान पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र बताया गया है।पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 759 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इसके बाद बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई शक्तिनगर थाना पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 175/2026 दर्ज किया है। मुकदमा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शक्तिनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को भी इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ ही सूचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, महिला मुख्य आरक्षी निधि, आरक्षी सत्यम कुमार सरोज तथा आरक्षी अमन सिंह शामिल रहे।










